500 करोड़ पार करने से बस 2 कदम दूर एनिमल, बनाएगी ये रिकॉर्ड


By Prakhar Pandey17, Dec 2023 03:55 PMnaidunia.com

एनिमल का तहलका

बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही एनिमल तहलका मचाने का काम कर रही है। आइए जानते है 500 करोड़ पूरा करने पर एनिमल कौन से रिकॉर्ड्स बनाने वाली है।

संदीप रेड्डी वांगा

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल कॉन्ट्रोवर्सी के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर लिया है।

रणबीर कपूर

एनिमल में रणबीर कपूर वॉयलेंट किरदार में नजर आए है। रणबीर के इस अवतार को देखने के लिए सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ लगी हुई है।

ब्लॉकबस्टर हुई एनिमल

1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एनिमल ने पहले दिन ही 63 करोड़ की कमाई की थी। 16 दिनों में इस फिल्म में 500 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है।

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

एनिमल को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके है। इस फिल्म ने अपने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन के मामले में पीके(769 करोड़), सुल्तान (614 करोड़) और संजू (586 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

वर्ल्डवाइड में 800 करोड़

वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में एनिमल ने 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। फिल्म के मेकर्स के अनुसार, एनिमल ने वर्ल्डवाइड 817.36 करोड़ की कमाई की है।

2023 की चौथी फिल्म

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 500 करोड़ पार कर चुकी है। एनिमल 2023 की चौथी ऐसी फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है।

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाली एनिमल ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। इससे पहले साल 2023 में जवान, गदर 2 और पठान भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का टैग पा चुकी है।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन बॉलीवुड फिल्मों को काफी मिले अवार्ड्स , जानें नाम