Box Office Collection: 500 करोड़ पूरा करने से बस इतनी दूर है एनिमल


By Prakhar Pandey13, Dec 2023 12:24 PMnaidunia.com

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एनिमल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में नए रिकॉर्ड्स बनाए है। आइए जानते है एनिमल 500 करोड़ से कितनी दूर खड़ी है?

फर्स्ट डे कलेक्शन

एनिमल ने अपने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड 63 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। एनिमल ने पठान और गदर 2 के फर्स्ट डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

शुरुआती 3 दिन

1 दिसंबर 2023 को शुक्रवार के दिन रिलीज हुई एनिमल ने अपने शुरुआती तीन दिनों में 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

पहला वीकेंड

ओपनिंग वीकेंड के बाद रणबीर कपूर स्टारर एनिमल ने अपने पहले 1 हफ्ते में करीब 338 करोड़ की कमाई की थी। यह फिल्म साउथ इंडिया में भी काफी पसंद की जा रही है।

400 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

फिल्म ने अपने दसवें दिन तक 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। एनिमल 2023 में 400 करोड़ पार करने वाली तीसरी फिल्म है।

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

बॉक्स ऑफिस पर एनिमल रणबीर कपूर की पहली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। इससे पहले संजू ब्लॉकबस्टर रही थी।

500 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन

फिल्म धीरे-धीरे 500 करोड़ के माइलस्टोन के करीब पहुंच रही है। फिल्म ने अपने शुरुआती 12 दिनों में 458 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है। 500 करोड़ से यह फिल्म मात्र 42 करोड़ रुपए दूर है।

2023 में चौथी बार

2023 में ऐसा चौथी बार होगा जब कोई फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। इससे पहले इसी साल पठान, गदर 2 और जवान 500 करोड़ से अधिक कमा चुके है। 21 दिसंबर को डंकी और 22 को सालार के आने तक फिल्म को अपने 500 करोड़ पूरे करने होंगे।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन फिल्मों में दिखा हैं दीपिका का धांसू एक्शन रोल