दिसंबर का महीना सिनेमा लवर्स के लिए एक ट्रीट की तरह होने वाला है। तीन बड़ी फिल्मों की रिलीज के साथ-साथ इस महीने में दो फिल्मों का क्लैश भी देखने को मिलने वाला है।
दिसंबर के महीने में सबसे पहले 1 दिसंबर को रणबीर कपूर स्टारर एनिमल और 22 दिसंबर को क्लैश ऑफ सेंचुरी होने वाला है। ऐसे में थियेटर मालिकों के लिए तीनों फिल्मों को बराबरी की स्क्रीन देना चुनौती भरा हो सकता है।
एनिमल भले ही सालार और डंकी से पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। लेकिन इसके बावजूद अगर फिल्म दर्शकों को पसंद आई तो यह 22 दिसंबर तक भी सिनेमाघरों में दिखानी पड़ सकती है।
एनिमल और सालार दोनों ही फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर एए फिल्मस ही है। ऐसे में अगर एनिमल 22 दिसंबर तक भी रफ्तार में रहती हैं तो यह सालार और डंकी दोनों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
डंकी और सालार एक ही दिन पर 22 दिसंबर 2023 को रिलीज हो रही है। ऐसे में डंकी फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने एए फिल्म्स से बात की है।
रेड चिलीज ने एए फिल्म्स से यह बात की है कि वह सिनेमाघरों पर यह दबाव न बनाएं कि एनिमल फिल्म दिखाने पर उन्हें सालार भी दिखानी पड़ेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ही कंपनियों के बीच की यह बातचीत सफल रही है। एए फिल्म ने रेड चिलीज की बात को मान लिया है।
डंकी और सालार के आने तक एनिमल की रिलीज को 21 दिन हो चुके होंगे। ऐसे में थियेटर मालिकों के लिए बड़ी चुनौती डंकी और सालार को बराबर स्क्रीन देने की होने वाली है।