एनिमल फिल्म एक गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। आइए देखते हैं एनिमल से फादर और डैडी के बवाल लुक्स।
एनिमल फिल्म की स्टोरीलाइन के हिसाब से मूवी में रणबीर कपूर अनिल कपूर के बेटे का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
रणबीर कपूर के लुक्स पहले ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। रणबीर पोस्टर में हाथों में गड़ासी लिए हुए बेहद लाजवाब दिख रहे है।
एनिमल फिल्म से रणबीर का फिर एक नया पोस्टर निकाला गया है। रणबीर ब्लू कोट और लंबे बालों में मुंह में सिगार डाले हुए बेहद स्वैग लुक दे रहे है।
एनिमल में अनिल कपूर भी एक खतरनाक रोल में नजर आने वाले है। पोस्टर में भी अनिल बेहद दमदार दिख रहे है, मूवी में अनिल के रोल का नाम बलबीर सिंह होने वाला है।
मूवी में रश्मिका मंदाना गीतांजली का किरदार निभाती नजर आने वाली है। मूवी के प्री-टीजर को देखने के बाद फैंस का काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिला था।
एनिमल के प्री-टीजर में रणबीर कपूर गड़ासी से शिकार करते नजर आ रहे है। रणबीर प्री-टीजर में दमदार एक्शन करते नजर आए है।
संदीप रेड्डी वांगा ने एनिमल फिल्म का निर्देशन किया है। संदीप पहले भी अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह का निर्देशन कर चुके है, जो लोगों को काफी पसंद आई है।