Animal की आंधी में उड़ते जा रहें रिकॉर्ड्स, दंगल और पीके पिछड़े


By Prakhar Pandey11, Dec 2023 12:56 PMnaidunia.com

एनिमल का तूफान

एनिमल फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो चुके है। फिल्म हर दिन कोई नए रिकॉर्ड बना रही है। आइए जानते है एनिमल की आंधी में टूट रहे रिकॉर्ड्स के बारे में।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में एनिमल अपनी रिलीज वाले दिन से लेकर आजतक साल 2023 में रिलीज हुई कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।

ब्रेक हुआ गदर 2 और टाइगर का रिकॉर्ड

टाइगर 3 और गदर 2 के रिकॉर्ड को पहले ही एनिमल तोड़ चुकी है। डे वाइज कलेक्शन के मामले में फिल्म गदर 2 और टाइगर 3 से आगे निकल चुके है।

पीके और दंगल

आमिर खान की दंगल ने इंडिया में नेट कलेक्शन 387.38 करोड़ का किया था। वहीं पीके ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में 340.8 करोड़ कमाए थे।

अन्य फिल्मों के टूटे रिकॉर्ड

रणबीर कपूर स्टारर एनिमल ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लियो, जेलर, पद्मावत, कांतारा, साहो, टाइगर जिंदा है, संजू, बजरंगी भाईजान और सुल्तान के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया हैं।

कलेक्शन में एनिमल

एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिन पूरा करने के साथ ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म ने अपने 10वें दिन 37 करोड़ की कमाई की है।

कुल कलेक्शन

1 दिसंबर को रिलीज हुई एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर 10 दिनो में ही 432 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर 2023 में 400 करोड़ की कमाई करने वाले एनिमल चौथी फिल्म है।

सबसे ज्यादा कमाई

एनिमल 12वीं ऐसी फिल्म है जिसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की है। इसके अलावा इसी जवान, पठान और गदर 2 ने भी कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाए थे।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Himanshi Khurana: हिमांशी के ये लुक्स खूबसूरती को लगा देंगे चार चांद