अनुराग कश्यप की 7 आइकॉनिक फिल्में


By Prakhar Pandey26, Feb 2024 01:35 PMnaidunia.com

अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप को उनकी आर्ट फिल्मों के लिए जाना जाता है। अनुराग ने बॉलीवुड में डार्क, एक्शन, क्राइम, और थ्रिलर फिल्मों को बेहद खूबसूरती से बनाया है। आइए जानते है अनुराग कश्यप की 7 आइकॉनिक फिल्मों के बारे में।

रमन राघव 2.0

रमन राघव 2.0 एक नव-नोयर साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह एक आइकॉनिक फिल्म थी। मूवी में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लीड भूमिका निभाई थी।

गैंग्स ऑफ वॉसेपुर

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित गैंग्स ऑफ वॉसेपुर में बिहार के क्राइम को दिखाया गया है। यह मूवी भी ऑर्ट सिनेमा लवर्स को काफी पसंद आई थी। यह एक एपिक ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म थी।

मनमर्जियां

2018 में रिलीज हुई मनमर्जियां एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और अभिषेक बच्चन लीड भूमिका में थे। यह भी अनुराग की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है।

गुलाल

2009 में आई गुलाल एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित यह भी एक यादगार फिल्म थी, मूवी में राजनीति के खेल को दिखाया गया था।

देव डी

देव डी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। अनुराग द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभय देओल, माही गिल और कल्कि कोचलिन लीड भूमिका में थे।

मुक्काबाज

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित मुक्काबाज एक उल्लेखनीय कार्य है। विनीत सिंह स्टारर यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी। अंतरराष्ट्रीय तौर पर इस फिल्म को ‘द ब्रॉलर’ के नाम से रिलीज किया गया था।

ब्लैक फ्राइडे

अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित ब्लैक फ्राइडे हुसैन जैदी की किताब ब्लैक फ्राइडे: द ट्रू स्टोरी ऑफ बॉम्बे बम ब्लास्ट पर आधारित थी। यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी।

अगर अनुराग कश्यप की आइकॉनिक फिल्मों से जुड़ी यह स्टोरी आपको पसंद आई है तो ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म