शादी से पहले इन स्टार्स को डेट कर चुकी हैं अनुष्का शर्मा
By Ekta Sharma2023-05-01, 11:49 ISTnaidunia.com
अनुष्का का पहला प्यार
काफी कम लोग जानते हैं कि अनुष्का का पहला प्यार कोई एक्टर नहीं बल्कि एक मॉडल था। अनुष्का का दिल जोहेब यूसुफ नाम के एक मॉडल के लिए धड़कता था।
साथ में शुरू किया मॉडलिंग करियर
दोनों ने साथ में अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया था। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। फिल्मों में एंट्री करने के बाद अनुष्का का नाम कई स्टार्स के साथ जुड़ा था।
अनुष्का और रणवीर सिंह
अनुष्का और रणवीर ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में साथ में काम किया। इसी फिल्म से दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आने लगी थीं। लेकिन किसी वजह से ये रिश्ता टूट गया था।
सुरेश रैना
इसके बाद अनुष्का का नाम क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ भी जुड़ा था। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी और तभी अनुष्का-सुरेश रैना के अफेयर की खबरें आने लगीं।
रणबीर और अनुष्का की जोड़ी
अनुष्का शर्मा का नाम रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा था। सोशल मीडिया पर दोनों की खूब चर्चा हुई थी। एक्टर अर्जुन कपूर के साथ भी अनुष्का शर्मा का नाम जुड़ चुका है।
एड शूट के दौरान मिले
इसके बाद अनुष्का और विराट कोहली की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और एक साथ घूमना फिरना शुरू हुआ।
2017 में की शादी
कुछ सालों तक डेटिंग के बाद अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर साल 2017 में शादी कर ली थी। दोनों एक बेटी वामिका के पेरेंट्स हैं।
बड़े काम का फल है अंगूर, कोलेस्ट्रॉल के साथ इन बीमारियों में रामबाण औषधि