अनुष्का शर्मा की वो 5 फिल्में, जो बना देंगी दीवाना


By Ritesh Mishra09, May 2025 07:00 PMnaidunia.com

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2008 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अभिनेत्री अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।

अनुष्का शर्मा की फिल्में

आज हम इस लेख में आपको अनुष्का शर्मा के 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।

रब ने बना दी जोड़ी

साल 2008 में आई यह फिल्म अनुष्का की डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म से शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा ने दर्शकों का दिल जीता था।

ऐ दिल है मुश्किल

साल 2016 में आई इस फिल्म में अनुष्का ने एक इमोशनल किरदार निभाया जो आज़ाद सोच और सच्चे प्यार के बीच उलझी है।

सुल्तान

साल 2016 में सलमान खान के साथ इस फिल्म में अनुष्का ने रेसलर का रोल निभाया है। उनकी दमदार एक्टिंग और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन लाजवाब है।

बैंड बाजा बारात

साल 2010 में आई इस फिल्म को यंग जनरेशन ने काफी पसंद किया था। अनुष्का की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

एनएच10

साल 2015 में आई यह फिल्म एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अनुष्का ने बहादुर महिला का रोल निभाया है।

अनुष्का शर्मा की वो 5 फिल्में, जो बना देंगी दीवाना। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इन फिल्मों में विलेन बनकर Arjun Rampal ने जीता है दर्शकों का दिल