Anushka Virat: अनुष्का विराट ने मुंबई में किराए पर लिया घर, लाखों रुपये है रेंट


By Ekta Sharma2022-11-23, 12:28 ISTnaidunia.com

2.76 लाख रुपये रेंट

हाल ही में अनुष्का और विराट ने मुंबई के जुहू में एक फ्लैट किराए पर लिया है। ये फ्लैट हाई टाइड बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर है, जिसका किराया 2.76 लाख रुपये है।

साढ़े सात लाख किए डिपॉजिट

वहीं कपल ने साढ़े सात लाख रुपये डिपॉजिट किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये फ्लैट 1650 स्क्वेयर फीट है। ये फ्लैट पूर्व क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड का है।

विराट अनुष्का का रेस्टोरेंट

इसी साल कपल ने सिंगर किशोर कुमार का बंगला लीज पर लिया था। जहां कपल ने अपना खुद का रेस्टोरेंट खोला है। जिसका नाम उन्होंने वन 8 कम्यून रखा है।

वर्सोवा में अनुष्का का फ्लैट

अनुष्का और विराट ने ये फ्लैट क्यों किराए पर लिया है, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं अनुष्का का खुद वर्सोवा में एक बड़ा सा फ्लैट लिया है।

34 करोड़ का फ्लैट

इसके साथ ही अनुष्का विराट का वर्ली की ओमकार बिल्डिंग में खुद का फ्लैट है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लैट की कीमत लगभग 34 करोड़ रुपये है।

Hair Tips: सर्दियों में बालों को हेल्दी रखना है तो जरूर अपनाएं ये उपाय