आजकल लोगों में मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। शरीर का बढ़ता वजन साथ में कई परेशानियों को लाता है, लेकिन इसको सेब के सिरका से कम किया जा सकता है।
सेब का सिरका सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके अलावा इसका सिरका वजन को भी तेजी से कम करता है।
सेब के सिरके में एसिटिक एसिड, विटामिन बी, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मददगार होता है।
सेब का सिरका मोटापा कम करने के लिए 1 कप गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पिएं। ज्यादा सिरका न मिलाएं।
अगर आपको सेब के सिरके का स्वाद बढ़ाना है, तो उसमें नींबू का रस या फिर शहद मिलाकर पिएं। इस तरह पीने से स्वाद अच्छा हो जाएगा।
सेब का सिरका पीते समय इस एक बात का खास ध्यान रखें कि सिरका दांतों में कम से कम लगे। सेब का सिरका दांतों के लिए अच्छा नहीं होता है।
मोटापे को छूमंतर करने के लिए रोज 1 कप पानी में सेब का सिरका मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। ऐसा करने से वजन कम होने लगता है।
इस तरह सेब का सिरका पीने से वजन छूमंतर होने लगता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ