सुबह 1 चम्‍मच एप्पल साइडर विनेगर लेने से क्‍या होता है?


By Ritesh Mishra30, Jan 2025 05:48 PMnaidunia.com

एप्पल साइडर विनेगर एक प्राकृतिक फॉमेंटेड सेब का सिरका है। इसमें मौजूद एसिटिक एसिड, विटामिन और मिनरल्स सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं।

एप्पल साइडर विनेगर पीने के फायदे

एप्पल साइडर विनेगर को पीने से वजन घटाने से लेकर पाचन सुधारने और त्वचा की देखभाल तक कई लाभ मिलते हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे कि रोजाना इसको पीने से क्या लाभ मिलते हैं और इसे कब और कितना पीना है बताएंगे।

वजन कंट्रोल करने में मददगार

एप्पल साइडर विनेगर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और फैट बर्निंग में मदद करता है। इसे पीने से भूख कम लगती है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है।

मजबूत पाचन तंत्र के लिए एप्पल साइडर विनेगर

सुबह खाली पेट 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लेने से पाचन अच्छा रहता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं।

शुगर कंट्रोल करने में मददगार

एप्पल साइडर विनेगर ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

मजबूत इम्यूनिटी के लिए एप्पल साइडर विनेगर

इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

दिल की स्वास्थ्य के लिए एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर कब और कैसे लें?

इसके लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। इसे आप सुबह खाली पेट या खाने से 30 मिनट पहले पिएं।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

शिशु की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खिलाएं ये 5 फूड्स