बालों के लिए सेब का सिरका फायदेमंद माना जाता है। खासकर जिनके बालों में रूसी हो रही हो उनके लिए कारगर साबित होता है।
सेब का सिरका पोषक तत्व से भरपूर होता है जिसके कारण बालों से रूसी को खत्म करता है। सेब के सिरके में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी एलर्जिक पाया जाता हैं।
अक्सर लोग सेब के सिरके को बालों में सीधे लगा लेते है, जो फायदा न पहुंचा कर नुकसान पहुंचाने लगता है। सीधे तौर पर लगाने से स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है।
आइए जानते है कि आखिर कैसे बालों में सेब के सिरके को लगाना चाहिए। सेब का सिरका लगाने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
बालों में सेब का सिरका लगाने से पहले बालों को अच्छे से शैम्पू और कंडीशनर करना न भूलें। बालों को एक बार शैम्पू और कंडीशनर कर लें।
अब 3 कप पानी लें और उसमें 3-4 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। पानी में सेब के सिरके को 2-4 मिनट तक मिलाएं, ताकि अच्छे से घुल जाएं।
अब सेब के सिरके को बालों में लगाएं। हल्के हाथों से सेब का सिरका बालों में मालिश लगभग 5 मिनट करते रहें और फिर 10 मिनट बाद पानी से बालों को धोए।
अगर इस तरीके से हफ्ते में 2 बार सेब के सिरके को बालों में लगाते है, तो आपके बालों से रूसी जल्द ही खत्म हो सकती है।
सेब का सिरका बालों के लिए फायदेमंद होता है अगर सही तरीके से लगाया जाए। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ