चेहरे पर दाग-धब्बे होंगे कम, शहद के साथ लगाएं 1 चीज


By Ram Janam Chauhan13, May 2025 03:58 PMnaidunia.com

तेज गर्मी के कारण चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या होना आम है। ऐसे में शहद के साथ इस 1 चीज को मिलाकर लगाना बेहद फायदेमंद हो सकता है।

दाग-धब्बे होते हैं कम

अगर आप शहद में इस चीज को मिलाकर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे दाग-धब्बों को कम करने और चेहरे को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है।

शहद के फायदे

शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

दही के फायदे

दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को निकालकर त्वचा को साफ करने में मदद कर सकता है।

कैसे बनाएं दही शहद का फेस पैक

शहद और दही का फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच दही और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं।

कितनी बार करें ये उपाय

डेड स्किन सेल्स को निकालने के लिए इस घरेलू उपाय को हफ्ते में 2-3 बार करना फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको बताए गए नुस्खों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सब्जियां लंबे समय तक कैसे ताजी रखें?