बालों को नेचुरल तौर पर काला करना चाहते हैं तो मेहंदी में कुछ चीजों को मिलाकर लगाएं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इन चीजों का इस्तेमाल करने का बुरा असर बालों पर भी नहीं पड़ता है।
मेहंदी में आंवला पाउडर मिलाकर भी लगाया जा सकता है। इससे हेयर फॉल की समस्या कम होती है और बाल काले होते हैं।
मेहंदी में कॉफी पाउडर मिलाकर लगाने से बालों का रंग गहरा होता है। इतना ही नहीं, इससे बालों की चमक भी बरकरार रहती है।
नेचुरल ब्लैक हेयर के लिए मेहंदी लगाते समय 1 नींबू का रस मिक्स कर लें। फिर इसे स्कैल्प पर अप्लाई करें और फायदा खुद देखने को मिल जाएगा।
मेहंदी में एलोवेरा जेल को मिलाकर भी बालों पर लगाया जा सकता है। दरअसल, एलोवेरा के गुण बालों की सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
बालों का रंग नेचुरल तौर पर ब्लैक करने के लिए मेहंदी पाउडर में मेथी दाना पाउडर मिक्स कर लें। इसका इस्तेमाल करने से बाल मुलायम भी बनते हैं।
बालों को साफ और काला करने के लिए शिकाकाई पाउडर को मेहंदी में मिलाकर लगाएं। इससे बालों का रंग नेचुरल नजर आएगा।
मेहंदी में मिलाकर काली चाय का पानी लगाएं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इसे अप्लाई करने से बाल शाइनी और मजबूत बन सकते हैं।
यहां हमने जाना कि मेहंदी में किन चीजों को मिलाकर लगाने से बालों को काला बनाया जा सकता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ