आंखों के नीचे कालापन होने के पीछे के कारणों में नींद की कमी, खराब स्लीप क्वालिटी, एलर्जी, हाइपरपिग्मेंटेशन, एनीमिया, धूम्रपान और उम्र बढ़ना शामिल हैं।
डार्क सर्कल चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। एक बार डार्क सर्कल हो जाने पर इनसे छुटकारा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
आज हम आपके लिए डार्क सर्कल को दूर करने का एक घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं। इसके इस्तेमाल से हफ्तेभर में ही आपके डार्क सर्कल दूर हो जाएंगे।
जिस तरह से फेस के लिए क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजर रूटीन को फॉलो करते हैं, ठीक उसी तरह आंखों के साथ किया जाना चाहिए।
पहले कच्ची हल्दी को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और इसे दूध में मिला दें। अब इसमें रूई को डुबोकर आंखों के पास के एरिया को साफ करें। फिर कॉटन पैड को इसमें डिप कर के आंखों के ऊपर रखें।
अब 2 चम्मच हल्दी के रस में 1 चम्मच बेसन को मिलाएं। फिर इसमें नारियल तेल को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं, जब ये सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें।
अब आप एक कटोरी में एक चम्मच कैस्टर ऑयल, एलोवेरा जेल और नारियल तेल डालकर मिला लें। अब इस क्रीम से आंखों के ऊपर मसाज करें और रात भर के लिए लगाकर छोड़ दें।
नियमित रूप से ये आई केयर रूटीन फॉलो करने से आपको कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा। इससे आपके डार्क सर्कल दूर हो जाएंगे।