शरीर का काफी अहम हिस्सा नाभि माना जाता है। नाभि का संबंध शरीर के सभी अंगों से होता है। इसमें कुछ भी रखने से शरीर पर असर पड़ता है।
नाभि में तेल या गुलाब जल रखकर कई छोटी-छोटी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे नाभि की भी सफाई हो जाती है।
आपने अक्सर सुना होगा कि नाभि में तेल रखने से बाल काले रहते है या थोड़े-थोड़े किसी के सफेद बाल निकल रहे है, तो उसके बाल भी काले हो सकते है।
नाभि में कई तेल को अलग-अलग कामों के लिए रखा जाता है, लेकिन बालों को काला करने के लिए आप नाभि में बादाम का तेल रख सकते है।
बादाम का तेल पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसको नाभि में रखने से बालों को पोषण मिलता है और नाभि भी साफ रहती है।
नाभि में बादाम का तेल रखने के लिए सबसे पहले नाभि को साफ पानी से धो लें, ताकि नाभि में तेल सही से जा सकें।
अब रात को सोने से पहले नाभि में बादाम के तेल का 2-4 बूंद रख लें और कुछ देर के लिए शरीर को हिलाएं न ताकि तेल बाहर न गिरे।
इसी तरह रोजाना रात में तेल डालने से जल्द ही बालों पर असर दिखेगा। इसके साथ ही चेहरे पर भी निखार आएगा।