अर्जुन की छाल और दालचीनी आयुर्वेद की बेहतरीन औषधीय में से एक मानी गई है। इनका एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। चलिए जानते है कि 30 तक रोजाना अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा पीने से क्या होता है?
अर्जुन की छाल में कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड सर्कुलेशन सुधारने के गुण पाए जाते हैं। दालचीनी ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करती है।
अर्जुन की छाल में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले तत्व पाए जाते हैं। वहीं, दालचीनी खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
दालचीनी में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मददगार है। वहीं, अर्जुन की छाल डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक होती है।
यह काढ़ा लिवर को डिटॉक्स करता है और फैटी लिवर की समस्या को कम करने में मदद करता है।
दालचीनी मेटाबॉलिज्म तेज करती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अर्जुन की छाल शरीर में जमा फैट को कम करने में सहायक होती है।
इसके लिए 1 छोटा टुकड़ा पानी में डाले, अब इसमें 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। अब इसे धीमी आच पर 15 मिनट के लिए पकने दें। पानी जब आधा रह जाए, तो इसे छान लें।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.com