कुछ लोगों के व्यवहार से पता चल जाता है कि उनके अंदर अहंकार है। घमंडी लोग अपने सामने किसी को भी कुछ नहीं समझते हैं।
अब सवाल उठता है कि आप कैसे घमंडी लोगों की पहचान कर सकते हैं। दरअसल, ऐसे लोगों के अंदर कुछ आदतें नजर आती हैं।
जिन लोगों के अंदर अहंकार होता है वो अटेंशन के भूखे होते हैं। उनकी इच्छा होती है कि हर चीज में सभी उन्हीं को अटेंशन दें।
घमंडी लोगों को अक्सर दूसरों की बुराई करते देखा जाता है। इनकी सबसे बड़ी गलतफहमी होती है कि ये दूसरों से महान है। इस वजह से ये दूसरों को गलत साबित करने में लगे रहते हैं।
घमंडी लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी होती है कि ये अपनी आलोचना कभी भी सुन नहीं पाते हैं। ऐसे लोग आपकी बात जरूर काटते हैं।
होना एक्सपर्ट्स की मानें तो घमंडी लोगों के अंदर सहानुभूति की भारी कमी पाई जाती है। इस तरह के लोग केवल अपनी बातों को ही प्राथमिकता देते हैं।
आपके साथ कोई व्यक्ति हमेशा बातचीत में हावी होने की कोशिश करता है तो समझ लें कि वह एक घमंडी इंसान है। ऐसे लोग दूसरों की बातों को पूरा भी नहीं होने देते हैं।
घमंडी व्यक्ति चाहकर भी दूसरे इंसान को नहीं समझ सकता है। इतना ही नहीं, ऐसे लोग अपनी बात को सही साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।