आषाढ़ माह में ऐसे करें तुलसी की पूजा, हर संकट होंगे दूर


By Ayushi Singh13, Jun 2025 12:30 PMnaidunia.com

आषाढ़ का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। इस माह में तुलसी की पूजा करना फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं कि आषाढ़ माह में कैसे तुलसी की पूजा करें-

आषाढ़ माह शुरुआत

इस साल 12 जून से आषाढ़ माह की शुरुआत हो चुकी है। साथ ही, इस माह में भगवान विष्णु की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।

भगवान विष्णु को प्रिय है तुलसी

भगवान विष्णु को तुलसी काफी प्रिय है। इसी कारण से इस माह में तुलसी की पूजा करने से जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सुख-सौभाग्य की प्राप्ति

माना जाता है कि आषाढ़ माह में तुलसी की पूजा करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इससे माता लक्ष्मी का घर में वास होता है।

गृह क्लेश होते हैं दूर

आषाढ़ माह में तुलसी की पूजा करने से पारिवारिक क्लेश दूर होते हैं और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

दीपक जलाएं

आषाढ़ माह में तुलसी के पास हर दिन शाम के समय घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

लाल चुनरी अर्पित करें

आषाढ़ माह में तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करनी चाहिए। साथ ही, कच्चा दूध भी अर्पित कर सकते हैं।

आषाढ़ माह में ऐसे तुलसी की पूजा करने से हर संकट दूर होंगे। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मंदिर में कौन-सी चीजें दान करनी चाहिए?