अशोक के पत्तों का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में किया जाता है। इसलिए इसका महत्व बढ़ जाता है। आइए जानते हैं किन समस्याओं में इसके पत्ते फायदेमंद होते हैं।
गृह क्लेश से लेकर आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए ज्योतिषीय उपाय फायदेमंद माने जाते हैं। उसी तरह अशोक के पत्तों के उपाय भी कारगर साबित होते हैं।
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे है, तो अशोक के पत्ते का उपाय करना चाहिए। आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए अशोक की जड़ और पत्तों को धोकर तिजोरी में रखें।
कई लोगों के विवाह में भी देरी होती हैं उनके लिए भी इस पत्ते का उपाय फायदेमंद होता है। नहाने के पानी में अशोक के पत्ते डालना चाहिए।
अगर आप गृह क्लेश से तंग आ चुके हैं, तो घर के मुखिया को रोजाना अशोक के पेड़ में जल देना चाहिए। ऐसा करने से घर में शांति का वास होता है।
यदि आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का वास हो रहा है, तो कमरों के द्वार पर अशोक के पत्तों का माला बनाकर टांगे। ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।