हिंदू धर्म में धार्मिक और मांगलिक कार्यों के लिए अशोक के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इन पत्तों से जुड़े कुछ अचूक उपाय भी बताए गए हैं।
पवित्र धार्मिक स्थल से अशोक के पेड़ की जड़ अपने घर लेकर आएं। इसके बाद जड़ को गंगाजल से शुद्ध करने के बाद धन की तिजोरी में रख दें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अशोक के पेड़ से जुड़ा यह उपाय करने से व्यक्ति को पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों की माला लटका दें। इसके अलावा, घर के अन्य द्वार पर भी पत्तों का तोरण लटका सकते हैं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आएगी।
माना जाता है कि मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों की माला टांगने से घर में सकारात्मकता आती है। इसके प्रभाव से घर का वातावरण भी सकारात्मक हो जाता है।
अगर आपके घर में हमेशा क्लेश का माहौल रहता है तो घर के मुखिया को अशोक के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को अपनाने से घर में शांति बरकरार रहती है।
जिनकी शादी में बाधा आ रही है उन्हें पानी में अशोक के पत्ते डालकर स्नान करना चाहिए। इससे बहुत जल्दी आपकी समस्या दूर हो जाएगी।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है।
अशोक के पत्तों से जुड़े उपाय करने से धन की देवी का आशीर्वाद मिल सकता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ