शास्त्रों में अशोक का पेड़ और उसके पत्तों काफी शुभ माना गया है। इसके पत्तों का इस्तेमाल शुभ कार्य में भी किया जाता है।
अगर आपके जीवन में आर्थिक तंगी चल रही है, तो अशोक के पत्तों का उपाय करके उसको आसानी से दूर किया जा सकता है।
यदि आपकी तिजोरी में पैसा नहीं टिकता है, तो तिजोरी में अशोक के पत्तों को रखना चाहिए। ऐसा करने से पैसे में बरकत होती है।
मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन 11 अशोक के पत्तों को तोड़कर घर लाएं। इसके बार उसको साफ पानी से धोएं और लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।
अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा चाहते है, तो रोजाना अशोक के पेड़ में जल दें। इस उपाय को करने से भी धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती है।
घर के मुख्य द्वार पर अशोक के पत्तों वंदनवार लगाना शुभ माना जाता है। इसको लगाने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और जीवन में धन भर देती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
घर में टूटे बर्तनों को रखना अशुभ माना जाता है। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ