Asia Cup 2023: रोहित के निशाने पर होगा सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड


By Prakhar Pandey29, Aug 2023 11:24 AMnaidunia.com

एशिया कप

एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी इस बार दांव पर होगा। आइए जानते रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के मारने के रिकॉर्ड से कितने दूर खड़े है?

सबसे ज्यादा छक्के

क्रिकेट में बाउंड्री लगने पर मैच का रोमांच सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। एशिया कप में कई ऐसे बल्लेबाज हैं जिनके नाम सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड दर्ज है।

शाहिद अफरीदी

1997 से 2014 तक पाकिस्तान के लिए खेलने वाले शाहिद अफरीदी ने 23 एशिया कप मैच खेले है। इस दौरान अफरीदी ने सबसे ज्यादा 26 छक्के मारे थे।

सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज रहे सनथ जयसूर्या के नाम एशिया कप में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। जयसूर्या ने 25 मैचों में 23 छक्के मारे है।

सुरेश रैना

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना भी सबसे ज्यादा छक्के मारने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर आते है। रैना ने अपने करियर में 13 एशिया कप मैचों में 18 छक्के मारे हैं।

रोहित शर्मा

2008 से 2018 के दौरान रोहित शर्मा ने अब तक 22 एशिया कप मैच खेले है। इस दौरान हिटमैन ने 17 छक्के लगाए है। इस बार देखना होगा की वो अफरीदी के 26 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं या नहीं।

रिकॉर्ड

रोहित शर्मा वर्ल्ड क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट मिलाकर दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर आते है। रोहित ने अपने करियर में 444 मैचों में अब तक 534 छक्के मारे है।

सिर्फ गेल से पीछे

रोहित अपने क्रिकेट करियर में सिर्फ गेल के 553 छक्कों के रिकॉर्ड तो तोड़ने से 20 छक्के दूर है। क्रिस गेल ने वर्ल्ड क्रिकेट में 483 मैचों में 553 छक्के लगाए हैं। रोहित का ओवरऑल तीनों फॉर्मेट में 42.98 का औसत रहा है।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Pak के खिलाफ इन भारतीय बल्लेबाजों ने किए हैं सबसे ज्यादा 50+ स्कोर