अस्थमा के रोगी सर्दियों में ऐसा रखें अपना खानपान


By Arbaaj25, Dec 2023 07:44 AMnaidunia.com

अस्थमा के रोगी

सर्दी का मौसम अस्थमा के रोगियों के लिए काफी तकलीफदेह होता है इसलिए इस मौसम में ख्याल रखना जरूरी होता है।

खानपान का ध्यान

कोई भी समस्या तभी बढ़ती है जब खानपान में लापरवाही की जाए इसलिए सर्दियों में अस्थमा के रोगियों को खानपान पर ध्यान देना चाहिए।

खट्टी चीजें न खाएं

अस्थमा के रोगियों के लिए खट्टी चीजों का सेवन नुकसानदायक होता है। इसको खाने से परेशानी और बढ़ सकती है।

आइसक्रीम से परहेज

सर्दियों में लोग आइसक्रीम काफी शौक से खाते है, लेकिन अस्थमा के मरीजों का इससे परहेज करना चाहिए।

मीठे से दूरी

अस्थमा के रोगियों के लिए अधिक मात्रा में मीठा खाना भी नुकसानदायक होता है। मीठे के तौर पर आप खजूर और गुड़ का सेवन कर सकते है।

मूंगफली न खाएं

शरीर को गर्म रखने के लिए सर्दियों में मूंगफली का सेवन किया जाता है, लेकिन अस्थमा के लोगों के लिए मूंगफली नुकसानदायक होता है।

हल्दी पानी

सर्दियों में अस्थमा के लोगों के लिए हल्दी का पानी पीना फायदेमंद होता है। हल्दी का पानी दिन में कम से कम 2-3 बार पिएं।

भुनी लहसुन

सर्दियों में खाली पेट भुना लहसुन को शहद में मिलाकर खाएं। खाली पेट इसका सेवन अस्थमा में फायदेमंद होता है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दी में पिएं गुड़हल की चाय, शरीर को होगा फायदा