बेटी की शादी के दौरान मां-बाप की खुशी सातवें आसमान पर होती है। आइए जानते है किन कार्यों को करने से बेटी हमेशा ससुराल में खुशी रहेगी?
शादी के बाद ससुराल जाते समय बेटी को मां द्वारा सिंदूर देना चाहिए। ससुराल में जाकर वही सिंदूर अपनी मांग में भरना चाहिए। ऐसा करने से बेटी और दामाद में प्यार बढ़ता हैं।
विदाई के समय बेटी को यह समझाएं कि वो जिस घर में जा रही है वो भी उसके अपने ही है। अब वो एक नहीं बल्कि दो घरों की लाडली बनकर रहेगी।
बेटी की विदाई के समय जरा सी हल्दी, 1 तांबे के सिक्का को लोटे भर गंगाजल में डालकर बेटी के सिर से 7 बार उवार लें। ऐसा करने से आपकी बेटी ससुराल में हमेशा खुश रहेगी।
बेटी की पहली विदाई के समय उसे एक नारियल ले जानें के लिए दें। साथ ही, बेटी को यह भी बताएं कि वह उसे हमेशा अपने पूजा घर में रखें और उसकी पूजा करें। इस उपाय से दंपत्ति का जीवन खुशहाल रहता है।
शादी से पहले अपनी बेटी को सांस के लिए गिफ्ट खरीद कर दें। अगर बेटी ससुराल में जाकर अपनी सांस के साथ घरवालों का अच्छे से ख्याल रखेगी तो हमेशा सुखी रहेगी।
शादी से पहले मां को अपने बेटी रिश्तों की गहराई और अहमियत के बारे में बताना चाहिए। साथ ही, बेटी को समझौता करना भी सिखाएं।
ससुराल जाने के बाद बेटी को सबका ख्याल रखने के साथ-साथ पति का भी विशेष ख्याल रखना चाहिए। इन चीजों को करने से वैवाहिक जीवन सुखद बना रहता है।