Astro: साल के पहले दिन राशि के अनुसार पहनें इस रंग के कपड़े


By Kushagra Valuskar2022-12-23, 10:51 ISTnaidunia.com

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को साल के पहले दिन लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

वृषभ राशि

इस राशि वालों के लिए 1 जनवरी को सफेद, गुलाबी या क्रीम रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग श्रेष्ठ माना जाता है। नए साल पर ग्रीन कलर के कपड़े पहनें तो भाग्य बदल जाएगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक नए साल के पहले दिन पीले रंग के कपड़े धारण करें।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिए लाल और केसरिया रंग के कपड़े पहनना मंगलदायक रहेगा।

कन्या राशि

इस राशि के लोगों को नववर्ष पर हल्के नीले या हल्के गुलाबी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। ये दोनों रंग शुभ माने गए हैं।

तुला राशि

इस राशि वालों को नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे नए साल में कामयाबी के द्वार खुलने लगेंगे।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को साल के पहले दिन महरून रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। इस रंग के कपड़े पहनने से किस्मत बदल जाएगी।

धनु राशि

नए साल पर धनु राशि वाले लाल या पीले रंग के कपड़े पहनें तो उनके लिए शुभ रहेगा।

मकर राशि

नए साल के पहले दिन मकर राशि वाले लोगों को नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि वालों के लिए बैंगनी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है। नए साल पर इस रंग के कपड़े पहनने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मीन राशि

नए साल के पहले दिन मीन राशि के लोगों को पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह रंग उन्हें उत्तम फल देगा।

Happy New Year 2023: इन 4 राशि वालों के लिए भाग्‍य के दरवाजे खोल देगा नया साल