नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से घर की शुद्धि कम हो जाती है। वातावरण को शुद्ध करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ तरीके बताए गए हैं।
हिंदू धर्म में गंगाजल को पवित्र माना जाता है। पूजा से लेकर हर मांगलिक कार्य में गंगाजल का इस्तेमाल किया जाता है। घर की शुद्धि के लिए भी गंगाजल का छिड़काव किया जा सकता है।
घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। सुबह-शाम कपूर जलाने से घर का वातावरण भी शुद्ध होता है।
पूजा के समय घंटी और शंख बजाने की सलाह घर के बड़े बुजुर्ग देते हैं। ज्योतिषाचार्यों का भी मानना है कि इसकी ध्वनि से घर का वातावरण शुद्ध होता है।
घर में मौजूद नकारात्मकता को दूर करना चाहते हैं तो नीम के पत्तों का धुआं पूरे घर में फैलाएं। इससे घर की सुख-शांति बनी रहेगी।
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बना सकते हैं। माना जाता है कि इससे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
घर में समय-समय पर हवन करवाते रहना चाहिए। यज्ञ या हवन के दौरान बोले गए पवित्र मंत्रों से घर का वातावरण शुद्ध होता है।
घर को शुद्ध करने के लिए लौंग और इलायची को भी सुबह या शाम के समय जला सकते हैं। मान्यता है कि इन दोनों चीजों को साथ जलाने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है।
घर को शुद्ध करने के लिए कुछ उपाय यहां हमने बताएं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ