व्यापार में बुरी नजर से बचने के चमत्कारी उपाय


By Sahil03, Oct 2024 01:42 PMnaidunia.com

व्यापार में बुरी नजर से कैसे बचें?

व्यापार अच्छा चल रहा होता है, लेकिन अचानक नुकसान होने लगता है। मान्यता के अनुसार, ऐसा बुरी नजर के प्रभाव से होता है।

नींबू-मिर्च लटकाए

कार्यस्थल के द्वार पर नींबू-मिर्च लटकाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यापार स्थल के अंदर नकारात्मकता नहीं आती है।

गंगाजल का छिड़काव करें

दुकान या कार्यस्थल पर गंगाजल का छिड़काव करें। गंगा नदी के पवित्र जल से बुरी नजर का प्रभाव नष्ट हो जाता है।

कपूर जलाएं

नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए प्रभावित स्थान पर कपूर जलाएं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि कपूर से नकारात्मकता का प्रभाव नष्ट होता है।

काले धागे का इस्तेमाल करें

दुकान या ऑफिस के मेन गेट पर काला धागा बांध दें। माना जाता है कि इससे बुरी नजर का प्रभाव व्यापार पर नहीं पड़ता है।

दुकान पर लाल धागा बांधें

ऑफिस के अंदर लाल धागा किसी भी पवित्र जगह पर बांध सकते हैं। दरअसल, हिंदू धर्म में लाल धागे को पवित्र और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

सही दिशा में घड़ी लगाएं

व्यापार स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए सही दिशा में घड़ी लगाएं। अगर अशुभ दिशा में घड़ी लगाएंगे तो नकारात्मकता के बढ़ने का खतरा बना रहेगा।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा उपरोक्त सूचना के जरिए नहीं किया जा रहा है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मांगलिक दोष को दूर करने से लिए करें ये उपाय