घर में कौन-सी धातु का कछुआ पैसे खींचकर लाता है?


By Sahil23, Jun 2024 09:15 AMnaidunia.com

घर में रखें धातु का कछुआ

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में धातु का कछुआ रखना शुभ होता है। सवाल खड़ा होता है कि किस धातु का कछुआ घर में रखना चाहिए।

कछुए की मूर्ति रखने के फायदे

घर में कछुए की मूर्ति रखने के अनेक फायदे होते हैं। इससे व्यक्ति के ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव काफी कम पड़ता है।

सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जिस घर में कछुआ रखा जाता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में भी सुख-शांति का माहौल बना रहता है।

धातु का कछुआ रखें

वास्तु शास्त्र की मानें तो आप किसी भी धातु का कछुआ घर में रख सकते हैं। इसे घर की सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

लकड़ी का कछुआ

धन और सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर में लकड़ी का कछुआ रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह कछुआ व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार करता है।

स्फटिक का कछुआ

घर की सुख-समृद्धि के लिए स्फटिक का कछुआ रखना भी शुभ होता है। इस तरह का कछुआ रखने से जीवन में तरक्की के मार्ग खुलते हैं। 

कछुआ रखने की सही दिशा

धातु का कछुआ उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। वहीं, लकड़ी के कुछओं को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना ही शुभ माना जाता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि किस धातु का कछुआ घर में रखना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन उपायों से नवग्रह होंगे मजबूत, मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता