किचन को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। खाना बनाते समय की गई कुछ गलतियों का बुरा असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
यदि आपके घर में पैसा नहीं टिकता है तो संभावना है कि आप कुछ गलतियां कर रहे हैं। प्रसिद्ध सेलिब्रिटी ज्योतिषी परदुमन सूरी ने इन गलतियों के बारे में बताया है।
किचन में रात के बचे हुए आटे की रोटियां सुबह नहीं बनानी चाहिए। ऐसा करने वालों के घर में पैसा कभी नहीं टिकता है। इसके साथ ही, ऐसा करने वालों के ऊपर कर्ज का बोझ भी बढ़ जाता है।
अगर खाना बनाते समय सिर को कपड़े से कवर नहीं किया जाता है तो आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में ध्यान रखें कि किचन में बालों को खुला छोड़कर खाना न बनाएं।
रसोई घर में चप्पल पहनकर खाना बनाने की आदत है तो इसे तुरंत बदल लें। माना जाता है कि ऐसा करने से अन्न का अपमान होता है।
पैसों में बरकत बढ़ाने के लिए घर में श्री यंत्र स्थापित करें। इसकी रोजाना पूजा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन सकती है।
कर्ज के बोझ को कम करने के लिए आपको रोजाना श्री यंत्र पर सिंदूर चढ़ाना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा रोजाना करने का सकारात्मक असर आपके जीवन पर पड़ेगा।
खाना बनाते समय की गई गलतियों को न करने वालों के घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं। इतना ही नहीं, धन की देवी के आशीर्वाद से आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो जाएगी।
आज हमने जाना कि खाना बनाते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ