वास्तु के अनुसार कुछ मिट्टी की चीजों को घर में रखा जाए, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
मिट्टी की मूर्तियों को बहुत शुभ माना गया है। मां लक्ष्मी की मिट्टी की बनी मूर्ति घर में रखने से बरकत बनी रहती है। उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम दिशा में इन्हें रखना फलदायी होता है।
मिट्टी के दीपक के बिना कोई भी धार्मिक अनुष्ठान पूरे नहीं होते हैं। घर में मिट्टी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। ध्यान रखें कि घड़ा हमेशा पानी से भरा रहे।
वास्तु में मिट्टी के गमलों को शुभ माना गया है। घर में फूल पौधे लगाने के लिए मिट्टी के गमले का इस्तेमाल करें। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है, सुख-शांति का वास होता है।