हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व बताया गया है। दान देने से पुण्य मिलता है।
दान करना अच्छा है, लेकिन शास्त्रों में इनके कुछ नियम भी बताए गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने पर पुण्य मिलने के बजाए उल्टा असर हो सकता है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शाम के समय चार चीजों का दान वर्जित है। ऐसा करने से दान देने वाला कंगाल हो सकता है।
सूर्यास्त के दौरान और इसके बाद दूध का दान वर्जित है। दूध को माता लक्ष्मी और चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है।
दूध की तरह ही शाम के समय दही का दान करने से भी बचा जाना चाहिए।
इसी तरह प्याज और लहसुन का दान भी शाम को नहीं करना चाहिए। इनका संबंंध केतु ग्रह से है और परेशानियां आती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। उनके आगमन के समय इन चीजों का दान अशुभ संकेत है।