Astro Tips: शाम के समय दान न करें ये 4 चीजें, हो जाएंगे कंंगाल


By Arvind dubey2023-02-18, 11:51 ISTnaidunia.com

Astro Tips

हिंदू धर्म में दान का विशेष महत्व बताया गया है। दान देने से पुण्य मिलता है।

दान के नियम

दान करना अच्छा है, लेकिन शास्त्रों में इनके कुछ नियम भी बताए गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने पर पुण्य मिलने के बजाए उल्टा असर हो सकता है।

शाम के समय दान

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शाम के समय चार चीजों का दान वर्जित है। ऐसा करने से दान देने वाला कंगाल हो सकता है।

दूध का दान

सूर्यास्त के दौरान और इसके बाद दूध का दान वर्जित है। दूध को माता लक्ष्मी और चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है।

दही का दान

दूध की तरह ही शाम के समय दही का दान करने से भी बचा जाना चाहिए।

प्याज और लहसुन

इसी तरह प्याज और लहसुन का दान भी शाम को नहीं करना चाहिए। इनका संबंंध केतु ग्रह से है और परेशानियां आती हैं।

शाम को आती हैं लक्ष्मीजी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शाम के समय माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। उनके आगमन के समय इन चीजों का दान अशुभ संकेत है।

बदलते मौसम में करें इन फलों का सेवन, इम्यूनिटी होगी स्ट्रांग