Astro Tips: हाथ से इन चीजों का गिरना है अशुभ, आर्थिक परेशानी की ओर संकेत
By Ekta Sharma2023-03-01, 16:42 ISTnaidunia.com
हाथों से इन चीजों का गिरना
शास्त्रों अनुसार, हाथों से शीशा गिरना, सिंदूर या फिर तेल का बर्तन गिरने का भी भविष्य में होने वाले किसी बात का संकेत हो सकता है। जिसके बारे में पहले से ही जानकर व्यक्ति सतर्क रह सकता है।
सिंदूर
सिंदूर को विवाहित महिलाओं के सुहाग की निशानी माना जाता है। ऐसे में सिंदूर का गिरना अशुभ संकेत होता है। शास्त्रों के अनुसार, सिंदूर दानी अचानक से हाथ से छूट जाए और जमीन में गिर जाए, तो यह अशुभ होता है।
पूजा के दौरान सिंदूर गिरना
वहीं पूजा के दौरान सिंदूर गिर जाए, तो इसे अशुभ माना जाता है। यह संकेत बताता है कि कोई अशुभ समाचार जल्द मिलने वाला है। इसके अलावा पति-पत्नी में झगड़ा होने का भी संकेत है।
चावल
हाथों से चावल सहित अन्य अनाज का गिरना मां अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है। चावल गिरना भी एक अशुभ संकेत होता है। जाने अनजाने में की गई गलती के लिए भगवान से माफी मांग लें।
तेल का बर्तन
शास्त्रों के अनुसार, हाथों से तेल से भरा बर्तन गिरना भी अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि तेल से भरा बर्तन गिरने का मतलब है कि भविष्य में परिवार के ऊपर कोई संकट आने वाला है।
दीपक
हाथों से पूजा का दीपक, थाली या अन्य सामान गिरना अशुभ माना जाता है। हाथों से दीपक या थाली गिरने का मतलब है कि आपकी पूजा स्वीकार नहीं हुई है। पूजा के समय आपके किसी प्रकार की गलती है।
Astro Tips: इन देवताओं को अर्पित करें गेंदे का फूल, दूर होंगी सभी परेशानियां