ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई बार सड़क के किनारे पर कुछ टोटके करके चीजों को रख दिया जाता है और छूना अशुभ माना जाता है।
सड़क पर पड़ी कुछ विशेष चीजों पर भूलकर भी पैर नहीं रखना चाहिए। इससे हमारे ऊपर मुसीबत आ सकती हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो चीजें
वास्तुशास्त्र के अनुसार बालों का गुच्छा दिखना अशुभ है। बालों के गुच्छों पर राहु का प्रकोप होता है। इसलिए ना तो इसे छूएं और ना हीं इसे लांघे।
रास्ते में पड़े नींबू मिर्च पर हो सकता है किसी ने टोना-टोटका कर के फेंके हों, हालांकि कई बार लोग अपनी दुकानों के बाहर इसे बुरी शक्तियों से बचाने के लिए भी लगाते हैं।
चौराहा पितरों को समर्पित होता है। आपको कहीं चौराहे पर भोजन या फिर पूजन सामग्री दिखाई दे तो इसे छूए बिना निकल जाना चाहिए।
रास्ते से गुजरते समय जली हुई लकड़ियां या फिर राख को पार नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर प्रवेश कर जाती है।