अक्सर पति-पत्नी के बीच नोकझोंक होती रहती है, जिसके पीछे ग्रहों का संबंध होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पति-पत्नी के बीच होता है झगड़ा तो ऐसे करें ग्रहों को शांत-
पति-पत्नी के बीच अगर क्लेश ज्यादा होते हैं,तो केतु ग्रह को शांत करने के लिए ॐ कें केतवे नमः मंत्रों का जाप करना चाहिए।
अगर पारिवारिक क्लेश को दूर करना है,तो गरीबों में दान करना चाहिए। इससे शनि ग्रह शांत होते हैं और शुभ परिणाम भी मिलते हैं।
गरीबों में कपड़ो का दान करना अच्छा माना जाता है और इससे पारिवारिक प्रेम भी बढ़ता है। साथ ही,सुख-शांति का वास होता है।
शनि ग्रह को शांत करने के लिए काले तिल का दान शनिवार को करना चाहिए। इससे पति-पत्नी के क्लेश दूर होते हैं।
राहु,केतु और शनि ग्रह के मजबूत होने से जीवन में अनुकूल फल मिलता है और खुशियों का आगमन होता है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता है तो ऐसे ग्रहों को शांत करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM