दौड़ी आएंगी लक्ष्मी, घर में इस जगह लगाएं बल्ब


By Ayushi Singh07, Mar 2025 05:30 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में घर के हर छोटी-सी चीजों के बारे में बताया गया है, जिसका ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि घर में किस जगह बल्ब लगाने से लक्ष्मी दौड़ी आएंगी-

मुख्य द्वार पर लगाएं

कहा जाता है कि मुखय दार पर बल्ब लगाना शुभ माना जाता है और शाम के समय में रोशनी रहना जरूरी होती है क्योंकि शाम के समय माता लक्ष्मी का वास होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार पर बल्ब लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

दूर होती है दरिद्रता

अगर घर के मुख्य द्वार  पर अंधेरा का साया रहता है तो इससे दरिद्रता बनी रहती है। हमेशा मुख्य द्वार  पर बल्ब लगाना चाहिए, ऐसा करने से दरिद्रता दूर होती है।

प्राप्त होती है कृपा

माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार पर बल्ब लगाने से देवी-देवता की कृपा बनी रहती है और इससे जीवन में सुख-शांति का वास होता है।

बनी रहती है सुख-समृद्धि

घर के मेन गेट पर बल्ब लगाने से परिवार के सदस्यों में सुख-समृद्धि बनी रहती है और इससे खुशियों का आगमन होता है।

किस दिशा में लगाएं?

वास्तु के अनुसार, घर के मेन गेट पर बल्ब को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना अच्छा माना जाता है। इससे चारों तरफ रोशनी बनी रहती है।

घर में मुख्य द्वार पर बल्ब लगाने से लक्ष्मी दौड़ी आएंगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बुध, शुक्र, शनि और सूर्य बनाएंगे युति, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन