Astro Tips: इन देवताओं को अर्पित करें गेंदे का फूल, दूर होंगी सभी परेशानियां


By Ekta Sharma2023-03-01, 16:07 ISTnaidunia.com

गेंदे का फूल

अधिकांश हिन्दू व्रत और त्योहारों में सबसे अधिक गेंदे के फूल का प्रयोग किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका संबंध बृहस्पति ग्रह से है, जिन्हें ज्ञान और बुद्धि का कारक माना जाता है।

एकता का प्रतीक

गेंदे के फूल का रंग हल्का पीला और केसरिया होता है। जिसे त्याग और तेज का भी रंग माना जाता है। साथ ही इसमें बहुत बीज होते हैं जिस वजह से इसे एकता का प्रतीक भी माना जाता है।

विष्णु जी को प्रिय गेंदे का फूल

भगवान विष्णु को गेंदे का फूल सर्वाधिक प्रिय है। मान्यता है कि हर दिन गेंदे की माला भगवान विष्णु को अर्पित करने से परिवार और जीवन में शांति बनी रहती है। सन्तान सम्बन्धित परेशानियां दूर हो जाती हैं।

गणेश जी को करें अर्पित

पूजा में प्रथम देवता भगवान श्री गणेश को भी गेंदे का फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से सभी विघ्न दूर हो जाते हैं और परिवार में धन, बल व बुद्धि का आगमन होता है।

पीले रंग का महत्व

अन्य देवी-देवता जिन्हें पीला रंग सर्वाधिक प्रिय है उन्हें भी गेंदे का फूल अर्पित करने का विधान है। यही कारण है कि पूजा-पाठ में गेंदे के फूल इस्तेमाल अधिक किया जाता है।

90s एक्ट्रेसेस के सदाबहार साड़ी लुक्स