Astro Tips: इन दिनों में नहीं लगाना चाहिए सिर पर तेल, वरना हो जाएंगे कंगाल


By Ekta Sharma25, Feb 2023 03:44 PMnaidunia.com

इस दिन न लगाएं सिर में तेल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रोजाना तेल नहीं लगाना चाहिए। बाल और शरीर में तेल लगाने के भी कुछ नियम होते हैं। इनका पालन न करने से शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

रविवार

रविवार के दिन भी तेल नहीं लगाना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। इस दिन तेल लगाने से शरीर का ताप बढ़ जाता है। जिसके कारण सेहत और दिमाग पर बुरा असर पड़ता है।

मंगलवार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन तेल नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ये दिन भगवान हनुमान का होता है। इस दिन तेल लगाने से उम्र कम हो जाती है।

गुरुवार

गुरुवार के दिन जिस तरह बालों को धोने की मनाही होती है। उसी तरह तेल लगाने की भी मनाही होती है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन तेल लगाने से कर्ज का बोझ बढ़ता है।

शुक्रवार

शास्त्रों के अनुसार, शुक्रवार के दिन भी तेल नहीं लगाना चाहिए। इस दिन तेल लगाने से कंगाली आती है। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान समाप्त हो जाता है।

Astro Tips: धन में चाहते हैं वृद्धि तो आज ही करें ये आसान उपाय