Astro Tips: घर में रखें भगवान कृष्ण की ये प्रतिमा, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं


By Shailendra Kumar05, Feb 2023 08:38 PMnaidunia.com

हर रुप का अलग महत्व

भगवान श्रीकृष्ण की हर रूप में पूजा की जाती है। हर मनोकामना के लिए इनके अलग रुप की पूजा करनी चाहिए।

मिलता है संतान सुख

यदि आप संतान सुख पाना चाहते हैं तो अपने घर की पूर्व दिशा में लड्डू गोपाल की तस्वीर या प्रतिमा रखें।

दांपत्य जीवन में सुख

पति-पत्नी के रिश्तों में सुधार के लिए घर में राधा-कृष्ण की मूर्ति लगाएं। इससे तनाव दूर होता है और प्रेम बढ़ता है।

घर में सुख-शांति के उपाय

बांसुरी बजाते हुए मुरलीधर की तस्वीर या प्रतिमा रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

बढ़ता है आत्मविश्वास

भगवान कृष्ण का गीता का ज्ञान देते हुए तस्वीर या प्रतिमा लगाने से आपसी स्नेह, भरोसा और आत्मविश्वास बढ़ता है।

अनजाने भय से सुरक्षा

भगवान कृष्ण की गोवर्धन पर्वत उठाए तस्वीर या प्रतिमा लगाने से अनजाने भय या दैवीय आपदा से रक्षा होती है।

Vastu Tips: सुख-समृद्धि के लिए रसोई घर में करें ये आसान वास्तु उपाय