जिनकी कुंडली में शनि दोष होता है, या शनि की दशा चलती है, उनके जीवन में कई परेशानियां आती हैं।
अगर नियमित तौर पर शनि से जुड़े उपाय किए जाएं, तो जीवन भर शनि के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।।
हर शनिवार को किसी जरूरतमंद या दिव्यांग को काला कंबल, छाता, काला जूता, खिचड़ी आदि का दान करें।
अगर शनि दोष हो या शनि की साढ़ेसाती चल रही हो, मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल बंद कर दें। इससे शनि और कुपित होते हैं।
हर शनिवार को बदन में सरसों का तेल लगाएं। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे सरसों तेल की दीया जलाएं।
शनि के प्रकोप से बचने के लिए रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। शिवभक्तों पर शनि की दृष्टि का असर नहीं होता।