रात को सोते समय नींद में कुछ लोगों को डर लगता है। डरावने सपनों की वजह से भी कई बार ऐसा होता है। इसके अलावा, थकान और तनाव के चलते दिमाग में गैर जरूरी विचार चलते रहते हैं।
रात में गहरी नींद न आने और डरावने सपने आने जैसी समस्या से बचने के लिए कुछ उपाय आप अपना सकते हैं। खास बात है कि ये उपाय कुंडली में ग्रहों को भी मजबूत करते हैं।
इस उपाय को करने के लिए 100 ग्राम सौंफ लेकर लाल रंग के सूती कपड़े में बांध लें। सोते समय इस पोटली को तकिए के अंदर डाल दें।
सौंफ की पोटली को 43 दिन बाद बदलते रहें। ऐसा करने से रात को डरावने सपने आने की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि सौंफ की पोटली रखने से नींद न आने की समस्या भी दूर हो सकती है। डरावने सपने नहीं आएंगे तो आपको नींद भी गहरी आएगी।
किसी भी महीने की शुक्ल पक्ष के 15 दिनों में गिलास या लोटे में पानी भरकर घर की ऐसी जगह पर रख दें, जहां चंद्रमा की किरणें आती हो। इसके बाद सुबह उठकर उस पानी को पी लें।
डर, चिंता और तनाव जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए आप एकादशी का व्रत रखें। इस व्रत को करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि नींद में डर लगने की समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ