शास्त्रों में सोने को खास धातु बताया गया है, जिसका संबंध सूर्य से होता है। ज्योतिष शास्त्र में सोने की धातु धारण करने के कुछ नियमों का उल्लेख भी मिलता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोने की धातु धारण करने कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। इसके साथ ही, सूर्य के सकारात्मक प्रभाव जीवन पर भी पड़ते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, गलत उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से जीवन के ऊपर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ते हैं।
सोने की अंगूठी को कभी भी मध्यम उंगली में नहीं पहनना चाहिए। दरअसल, यह अंगूठी कर्म, जिम्मेदार और अनुशासन के लिए जिम्मेदार शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है।
हाथ के बीच वाली उंगली में सोने की अंगूठी पहनना उचित नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे व्यक्ति का अहंकार बढ़ जाता है।
हाथ की बीच वाली उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से तनाव बढ़ता है। इसके अलावा, व्यक्ति को अलग-अलग समस्याओं की चिंता परेशान करने लगती हैं।
ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि अंगूठे में सोने की अंगूठी को पहनना शुभ होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने लगते हैं।
सोने की अंगूठी से जुड़ी जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना की बीच की उंगली में सोने की अंगूठी पहनने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ