Astro Tips: महिलाएं दूसरों को न बांटे ये चीजें वरना पति का प्यार हो जाएगा कम


By Hemraj Yadav2023-01-29, 15:08 ISTnaidunia.com

शादी का जोड़ा

कई बार महिलाएं अपनी शादी का जोड़ा बहन, सहेली या अन्य महिला को दे देती हैं। मगर शास्त्रों के अनुसार दूसरी स्त्री को अपनी शादी का जोड़ा नहीं देना चाहिए। इससे घर की समृद्धि रुकती है।

सिंदूर

अकसर महिलाएं तैयार होते समय अपने परिवार की अन्य महिला का सिंदूर भर लेती हैं या उन्हें अपना सिंदूर दे देती हैं। यह गलत है। ऐसा करने से आपका सुहाग बंट सकता है।

चूड़ी

सुहागिन महिलाओं को अपने हाथ में पहनी हुई चूडियां कभी किसी दूसरी महिला को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से चूड़ियों के साथ आपकी किस्मत भी दूसरी महिला की झोली में चली जाएगी।

काजल

महिलाओं को अपना काजल किसी के साथ नहीं बांटना चाहिए। अगर आप अपने काजल को किसी से शेयर करती हैं तो इससे आपके पति का प्यार आपके लिए कम हो जाएगा।

बिंदी

शास्त्रों के अनुसार विवाहित महिलाओं को अपने माथे की बिंदी भी दूसरों को नहीं देना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो इसका मतलब है आप पति का प्यार दूसरों को बांट रही हैं।

बिछिया

बिछिया को सुहागन की निशानी माना जाता है। इसलिए इन्हें भूलकर भी दूसरी महिला को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से आपका सौभाग्य छिन सकता है। आर्थिक परेशानी भी आ सकती हैं।

February Vrat Tyohar 2023: फरवरी में आने वाले व्रत त्योहार, यहां जानें तारीख