अपना घर खरीदने का सपना होगा पूरा, बस करें ये उपाय


By Sahil22, May 2024 12:45 PMnaidunia.com

घर खरीदने में अड़चन आना

खूब मेहनत करने के बाद भी कुछ लोगों को घर खरीदने में अड़चन आती है। वास्तु शास्त्र में इसके पीछे कई गलतियों को जिम्मेदार माना जाता है।

घर खरीदने के उपाय

वास्तु शास्त्र में घर खरीदने में आने वाली अड़चनों को दूर करने के कई कारगर उपाय बताए गए हैं। इन्हें अपनाने से अपना घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।

नीम के घर का दान करें

पैसे होने के बाद भी आप घर नहीं खरीद पा रहे हैं तो नीम के घर का दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से अपने घर का सपना पूरा हो जाता है।

भगवान गणेश की पूजा करें

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा जरूर करें। गणपति बप्पा के आशीर्वाद से घर खरीदने में आने वाले विघ्न दूर हो जाएंगे।

मनोकामनाएं होगी पूरी

शास्त्रों में बताया गया है कि किसी भी तरह की मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। गणेश जी के आशीर्वाद से आपके सभी अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।

रविवार के दिन करें ये उपाय

घर खरीदने में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए रविवार के दिन एक उपाय करें। इसके लिए सरसों के तेल का दीपक घर में जलाएं।

कपूर जलाएं

नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम करने के लिए सुबह-शाम कपूर जलाना भी शुभ होता है। इस उपाय को अपनाने से घर खरीदने में आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाएंगी।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि घर खरीदने के लिए किन उपायों को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस मूलांक की लड़कियां अकेल रहना करती हैं पसंद