घर में इस दिन केले के पेड़ लगाएं, होगी धन की बरसात


By Ayushi Singh08, Nov 2024 11:30 AMnaidunia.com

हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधे को पूजनीय माना जाता है और इनमें देवी-देवताओं का वास होता है। आइए जानते हैं कि घर में इस दिन केले के पेड़ लगाएं, होगी धन की बरसात-

किस दिन पेड़ लगाएं?

घर में केले का पेड़ पूर्णमासी के दिन लगाना शुभ माना जाता है और इससे जीवन में कई लाभ भी प्राप्त होते हैं।

बनी रहती है सुख-शांति

इस दिन केले का पेड़ लगाने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही, खुशियों का आगमन भी होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

वास्तु के अनुसार, केले के पेड़ को घर में लगाने से सकारात्मक  ऊर्जा का संचार होता है और वातावरण भी शुद्ध होता है।

दूर होता है तनाव

ऐसा कहा जाता है कि केले के पेड़ के पास बैठने से मानसिक शांति मिलती है और इससे तनाव भी कम होता है।

प्राप्त होती है कृपा

केले के पेड़ की गुरुवार को पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और इस पेड़ को पूजा में शामिल करना चाहिए।

होता है धन लाभ

ऐसा माना जाता है कि इस पेड़ की  पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

घर में पूर्णमासी के दिन केले के पेड़ लगाने से धन की बरसात होगी। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

रात में झाड़ू लगाने से क्या होता है?