अक्सर लोगों को मनपसंद जीवनसाथी नहीं मिल पाता है, जिसके लिए उन्हें बाद में पछतावा भी होता है। आइए जानते हैं कि मनपसंद जीवनसाथी पाने के कौन-से उपाय करने चाहिए-
शिव जी को भोलेनाथ भी कहा जाता है। कहते है वह किसी की भी मुराद को जल्दी पूरा कर देते हैं। इसलिए, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करें।
सोमवार के दिन शिवंलिग पर दूध शहद से अभिषेक करे। साथ ही, शिवंलिग पर घी का दीपक जलाएं।
इस उपाय को करने के लिए शुक्रवार के दिन आठ छुआरे लें। इसे पानी में उबालकर सिरहाने के पास रखकर सोएं।
चांदी की कटोरी में गाय का दूध लें। इसमें चीनी मिलाकर चांदनी रात को छत पर रखें। फिर सुबह इसे पिएं।
अच्छा जीवनसाथी पाने के लिए देवी मंदिर में लाल गुलाब के फूल को 9 मंगलवार तक चढ़ाएं। साथ ही, मंगलवार का व्रत रखें।
गुरुवार के दिन रोटी पर गुड़ रखे और गाय को खिलाए। जल्द असर के लिए यह उपाय 7 गुरुवार तक लगातार करें।
इन 6 उपायों से मनचाहा जीवनसाथी पा सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM