घर में लगाएं नीम का पेड़, दूर होंगे शनि-राहु के दोष


By Shailendra Kumar08, Jun 2023 04:49 PMnaidunia.com

ग्रह-दोष में राहत

ज्योतिष में नीम को कई ग्रहों के दोष से राहत देनेवाला माना गया है। इसे घर में लगाने के कई फायदे हैं।

राहु-केतु का उपाय

माना जाता है कि घर में अगर नीम का पेड़ हो तो राहु-केतु के खराब प्रभावों से राहत मिलती है।

शनि के दोष

नीम की लकड़ी शनि के कई दोषों को दूर करती है। शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए नीम की लकड़ी की माला पहननी चाहिए।

कुंभ राशि के जातक

कुंभ राशि के जातक अगर उत्तर भादपद नक्षत्र में पैदा हुए हों, तो उन्हें नीम का पेड़ घर में जरूर लगाना चाहिए।

सुधरेगी आर्थिक स्थिति

इस राशि के लिए नीम का पेड़ बहुत लाभदायक होता है और उनके आर्थिक पक्ष को मजबूत करता है।

मकर राशि को लाभ

इसके अलावा मकर राशि के लोग भी अपने घर में नीम का पेड़ लगाएं, तो उन्हें काफी लाभ होगा।

दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

नीम की लकड़ी से हवन करने से भी घर में नकारात्मक शक्तियां नहीं रहती और घर में सुख शांति रहती है।

दूर होगा पितृ दोष

पितृ दोष हो, तो घर की दक्षिण दिशा में नीम का पेड़ लगाने से पितर प्रसन्न होते हैं और वास्तु दोष समाप्त होता है।

उत्तर-पश्चिम दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के उत्तर-पश्चिम कोने में नीम का पेड़ लगाना चाहिए।

राशियों के अनुसार किस ग्रह से संबंधित हैं कौन-सा रत्न? जानिए