इन 7 जानवरों को भोजन कराएंगे, तो होगी विभिन्न सुखों की प्राप्ति


By Prakhar Pandey28, Mar 2024 03:34 PMnaidunia.com

जानवरों को भोजन

हिंदू धर्म में जानवरों को भोजन कराना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते है किन जानवरों को भोजन कराने से विभिन्न सुखों की प्राप्ति हो सकती है?

कछुओं को खिलाना

कछुओं को भोजन खिलाने से धन और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। कछुए को भोजन कराने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

कुत्ते को खिलाएं रोटी

कुत्ते को सरसों के तेल में चुपड़ी रोटी खिलाने से शनि दोष दूर होता है। इसके अलावा कुत्ते को पालने से और उसकी सेवा करने से काल भैरव प्रसन्न होते है।

गाय को खिलाना

गाय को भोजन कराने से मानसिक शांति और धन प्राप्ति होती है। घर में भोजन बनाते समय अक्सर लोग पहली रोटी गाय के लिए निकालते है।

बंदरों को खिलाना

बंदरों को भोजन कराने से शत्रु और दुर्घटना से मुक्ति मिलती है। शनिवार को सुबह के समय बंदरों को भोजन में काले चने दे सकते हैं।

कौआ को खिलाना

पितृ पक्ष के दौरान कौओ को खाना देने से पितृ दोष लें छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आप चाहे तो रोजाना भी कौएं को भोजन करा सकते हैं।

हाथी को खिलाना

हाथी को खिलाना पाप और दुखों से मुक्ति मिलती है। भोजन में गन्ना, केला और भूसा भी आप हाथी को खिला सकते है।

चींटी को कराए भोजन

चींटियों तो भोजन कराने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। चींटी को भोजन में आप चीनी और आटा खिला सकते है। काली चींटियां को शुभ माना जाता हैं।

अगर आपको जानवरों को भोजन कराने से जुड़ी यह स्टोरी जानकारीपूर्ण लगी तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

तुलसी के 11 पत्ते बना देंगे करोड़पति, करना होगा यह काम