Breakup: इन ग्रहों के कारण टूटता है दिल, जानिए ब्रेकअप से बचने के ज्योतिषीय उपाय


By Kushagra Valuskar22, Feb 2023 01:31 PMnaidunia.com

ग्रहों की स्थिति

कुंडली में ग्रहों का गोचर रिश्ते के खत्म होने का कारण बन सकता है। राहु और सूर्य रिश्ते को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा मंगल दोष भी ब्रेकअप का कारण हो सकता है।

शुक्र ग्रह

शुक्र के साथ शनि की युति ब्रेकअप का कारण बन सकती है। अगर कुंडली में शुक्र कमजोर हैं, तो प्यार में दिल टूटना तय है।

राहु-केतु

अगर कुंडली में राहु और केतु 5वें भाव के स्वामी को प्रभावित करते हैं, तो रिलेशन गलत तरीके से समाप्त हो सकता है।

वैवाहिक जीवन

अगर कुंडली के 7वें भाव में मंगल, शनि, राहु और केतु कमजोर है, तो वैवाहिक जीवन में संघर्ष पैदा कर सकते हैं।

ग्रहों की युति

यदि कुंडली में राहु, केतु और चंद्रमा एक साथ आ जाएं तो यह ब्रेकअप का कारण बन सकते हैं।

चंद्रमा

कुंडली में चंद्रमा 6वें, 8वें और 12वें भाव में कमजोर है, तो आपका प्रेम संबंध टूट सकता है।

उपाय

शुक्रवार के दिन कपल्स एक दूसरे को सफेद फूल भेंट कर सकते हैं।

लव स्टोन

ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए लव स्टोन पहन सकते हैं।

सूर्य उपाय

रोजाना सूर्य देव को रोली मिलाकर जल चढ़ाएं। गुलाबी रंग के वस्त्र पहनना शुभ होगा।

तुलसी के पास भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें